सिदेश्वर पहाड़ से निकलकर केंदा डीह वन क्षेत्र में घुसा हाथियों का दल, हाथियों के आवागमन को लेकर कुमीर मूढ़ी में वन कर्मियों ने बाटे टॉर्च व पटाखे

फोटो : कुमीर मूढ़ी गांव में वन समिति को टॉर्च व पटाखे वितरित करते,
 राखा माइंस वन क्षेत्र के विश्वजीत महापात्रा व सौरभ वासुरी

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के सिदेश्वर पहाड़ से  निकलकर केंदा डीह वन क्षेत्र में हाथियों का दलआज सुबह में प्रवेश कर गया ।इधर हाथियों के आवागमन को देखते हुए व ग्रामीणों की  सुरक्षा को लेकर कुमीर मूढ़ी गांव में  टॉर्च व पटाखे की वितरण किया गया। इस बाबत क्षेत्र के वनरक्षक विश्वजीत महापात्रों व प्रभारी  वन पाल सौरभ वासुरी ने बताया की  पूर्व में हाथियों का दल  राखा माइनस वन क्षेत्र के सिदेश्वर पहाड़  व उसके आस-पास मंडरा रहा है।

अब हाथियों का तीन सदस्यीय हाथियों का झुंड केंदा डीह के जानेगोड़ा, पूर्णा पानी के जंगल में विचार कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी की वन कर्मी हाथियों के बदलते रूट पर नजर रख रही है व सभी हाथी प्रभावित गांव में ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु राखा माइंस वन क्षेत्र  की ओर से टॉर्च व पटाखे बाटे जा रहे है।

आज रविवार को कुमीर मूढ़ी में वन समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक सामग्री बाटी गई अब तक राखा माइंस वन क्षेत्र के सभी गांव में हाथियों के बचाव हेतु टॉर्च, मशाल, पटाखे बाटी गई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post