अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ ने सात सूत्री मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे, जादूगोड़ा व गालूडीह डाक घर में काम-काज पर में पड़ा असर

फोटो: गालूडीह पोस्ट ऑफिस में डाककर्मी नेता मनोरंजन महतो,
 की अगुवाई में अपनी मांगो के समर्थन में प्रदर्शन करते डाक कर्मी

जादूगोड़ा : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ  व भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने  अपनी सात सूत्री मांगों को आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे आए है। जिसका , जादूगोड़ा व गालूडीह ,समेत पूरे जिले  के डाक घरों  के काम _काज पर बुरा असर पड़ा है व रोजाना होने वाले सेविंग,बीमा,आधार कार्ड गांव _ गांव जाकर भुगतान का काम ठप पड़ गया। इधर हड़ताल को लेकर गालूडीह में डाक कर्मियों ने पूर्वी सिंहभूम अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के उपसचिव मनोरंजन महतो की अगुवाई में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।उन्होंने कहा की उनकी सात सूत्री मागे पूरी होने तक यह हड़ताल जारी जारी रहेगा।


 डाक कर्मियों की मुख्य मागे
 
अपनी मागों के समर्थन में हड़ताल पर उतरे डाक कर्मियों ने कार्य के घंटे आठ  के आधार पर वेतन निर्धारित  करने, अंग्रेजों के जमाने से  चली आ रही  3( ए) कानून की समाप्त करने, पीएफ व पेंशन  लागू करने, बाहरी नियुक्ति रद्द करने, स्वास्थ्य व शिक्षा  राशि का निर्धारण, ग्रेच्युटी तीन लाख से बढ़ा कर 5 लाख करने, प्रसव के दौरान 180 दिन की  महिला कर्मियों को छुट्टी मुहैया कराने, 12 साल से लेकर 36 साल तक सेवा दे चुके कर्मियों को  मानदेय में बढ़ोतरी, सेवानिवृत्ति लाभ 5 लाख देने समेत अन्य मागे शामिल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post