![]() |
| फोटो: जादूगोड़ा के सासपूर गांव में मुख्यमंत्री सड़क योजना का शिलान्यास करते हैं, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन |
जादूगोड़ा : घाटशिला विधायक राम दास सोरेन ने आज सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में दो योजनाओं का शिलान्यास किया। अन्य दो योजनाओ का शिलान्यास बाद में की जाएगी।जिस पर कुल 05 करोड़ 60 लाख खर्च होगे।पहला शिलान्यास जादूगोड़ा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से सासपूर फाटक नंबर 02 तक की गई।
यह पी सी सी सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बननी है।जिसका क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन ने नारियल फोड़ कर शिला न्यास किया। यह सड़क 2.75 किलोमीटर लंबी है। दूसरी सड़क पूर्णा पानी से घाघरा डीह ( कैनाल, मऊ भंडार) तक बनेगी। इस बाबत झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता बाघराय मार्डी ने कहा की कुल चार योजनाओं की स्वीकृति मिली है। जिसकी लागत पाच करोड़ 60 लाख है। सभी योजनाएं मुख्यमंत्री सड़क योजना व राज्य संपोषित योजना से कार्य होना है।
इस मौके पर घाटशिला विधायक राम दास सोरेन, प्रधान सोरेन, पूर्व जिला परिषद बाघराय मार्डी, बॉबी मार्डी वही भाजपा की ओर से दिलीप पुराण, वरुण सिंह, नंद लाल गुप्ता रोहित राकेश समेत काफी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।
