आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हथियाडीह में जियडा द्वरा जमुना ऑटो प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित भूखंड पर बुधवार को कब्जा करने पहुंचे जेसीबी का रास्ता ग्रामीणों ने रोक दिया. जिससे फोर्स के साथ पहुंचे जियाडा और जमुना ऑटो के अधिकारियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा.आक्रोशित ग्रामीण हरवे- हथियार से लैस थे और किसी सूरत में जमीन पर कब्जा न करने देने पर अड़े रहे. मामला बिगड़ता देख एसडीओ एवं डीएसपी हेडक्वार्टर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने लगे.स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से ये लोग उस जमीन को फुटबॉल मैदान के रूप में उपयोग करते हैं, वहां उद्योग लगने से बच्चों के भविष्य पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा. बच्चों के खेलने के लिए जमीन तक नहीं बचेगी.
इधर भारी हंगामा के बीच घंटे घेराबंदी और निर्माण कार्य बाधित रहा.जमना ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उक्त जमीन इन्हें जियाडा द्वारा अलॉट की गई है, जहां औद्योगिक स्थापित होंगे. इन्होंने बताया कि ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं. जबकि ग्रामीणों को पास में ही इसी जमीन के एक हिस्से को विकसित कर खेल का मैदान बनकर दिया जाएगा. लेकिन ग्रामीण इस पर तैयार नहीं हुए. वहीं भारी विरोध के बाद जियडा के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट गए. यहां कहकर ग्रामीणों ने वापस लौटाया की फिर से वार्ता की जाएगी.
