चाईबासा : आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति , चाईबासा का बुधवार को काली पूजा के आयोजन में पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन " खुटी पूजा " किया गया । पूरे विधि विधान के साथ पूजन कार्य पंडित अनूप मुखर्जी के द्वारा संपन्न करवाया गया।
जिसके साथ ही प० बंगाल कांथी के प्रसिद्ध पंडाल निर्माता मन्ना डेकोरेटर्स द्वारा पंडाल निर्माण का प्रारंभ किया गया। विदित हो कि पूजा आयोजन का यह 51 वां वर्ष है । समिति बहुत ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ इस वर्ष के पूजा आयोजन को मनाएगी ।
मौके पर समिति के संरक्षक रमेश खिरवाल, पवित्र भट्टाचार्य, अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव, सचिव त्रिशानु राय, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार खिरवाल, संयुक्त सचिव अभिषेक मिश्रा, कार्यकारणी सदस्य जय गिरी, विवेक गुप्ता, अमित ठाकुर, स्वाधीन बनर्जी, रतन दे, मनोज घोष, रौनक सिन्हा, संजय शर्मा, अनुज चौधरी, आलोक मजूमदार, जीवन वर्मा, शिवाजी चक्रवर्ती, बबलू आदि उपस्थित थे।
