धनतेरस - दीपावली में पूर्व की व्यवस्था को कायम रखा जाए : त्रिशानु राय


चाईबासा : धनतेरस- दीपावली के पूर्व चाईबासा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठान संचालक अपने प्रतिष्ठान के सामने अस्थाई रूप से सजावट करते है टेंट लगाते है। इस वर्ष ऐसा करने से रोका जा रहा है। सोमवार को विभिन्न प्रतिष्ठान के संचालक, विभन्न टेंट हॉउस के संचालक द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में प.सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने जिला प्रशासन, प.सिंहभूम से काफी वर्षों पूर्व से चलती आ रही परंपरा को यथावत रखने का मांग किया है। 

त्रिशानु राय ने कहा कि सभी लोगों, व्यापारियों को धनतेरस, दीपावली का बेसब्री से इंतेजार रहता है। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठान के संचालकों से भी अपील करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धनतेरस, दीपावली में अपने-अपने प्रतिष्ठानों का सजावट निश्चित रूप से करें यातायात बाधित ना हो, आवागमन में परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post