- प्रखंड के विभिन्न पंचायत के सैकड़ो महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने किया सदस्यता ग्रहण
भाजपा पार्टी से लोगों का भला होने वाला नहीं, अपनी माटी की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में ही इसकी शक्ति है : विधायक
चाईबासा : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत चांदीपी के जानूमपी फुटबॉल मैदान में रविवार को झामुमो झींकपानी प्रखंड कमेटी की ओर से एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री दीपक बिरुवा शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी चिंहितिकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य श्री सुभाष बनर्जी, हाट गम्हारिया प्रखंड जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिगुवा, टोंटो जिप सदस्य राज तुबिद, सदर जिप सदस्य राजश्री सावैया, हाटगम्हारिया झामुमो अध्यक्ष बलवंत गोप उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में पहुंचते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक व अन्य अतिथियों को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने राज्य सरकार और विधायक दीपक बिरुवा जी के कार्यशैली से प्रभावित होकर अन्य पार्टी छोड़कर झामुमो का दामन थामा.
मौके पर जोड़ापोखर ग्रामीण मुंडा मोरा मुंडा, तिरिलपी ग्रामीण मुंडा हरिश्चंद्र गोप, कुदापी ग्रामीण मुंडा सौदागर बुडीउली, कुदाहातू ग्रामीण मुंडा सुरेश बालमुचू, सूरजाबासा ग्रामीण मुंडा दुलुराम देवगम, चांदीपी ग्रामीण मुंडा गणपति तमसोय, पंचायत समिति सदस्य अखिलेश कुम्हार, कृष्ण हासदा, मोरा मुंडा उर्फ छोटा मुंडा, विषम मुंडा, राजेश पूर्ति, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा बिरुली, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष श्यामलाल दास, उप मुखिया कल्पना दास, सोनापोसी ग्रामीण मुंडा राम बिरुली , चिड़िया पहाड़ी मुंडा सोमनाथ दिग्गी, ईचापुर मुंडा सिदियु बिरुली, समेत अन्य के नेतृत्व में सैकड़ो महिला पुरुष कार्यकर्ताओं में झामुमो का दामन थामा। विधायक और अन्य अतिथियों ने उन्हें माला पहनाकर झामुमो पार्टी में स्वागत किया. इसके पहले अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा ने राज्य सरकार द्वारा एवं उनके अथक प्रयास से किए जा रहे जनकल्याणकारी योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कहा कि यहां झारखंड में सबसे ज्यादा शासन भाजपा पार्टी ने किया। वर्तमान में झामुमो पार्टी की सरकार सत्ता में बरकरार है। कोरोना काल के वजह से कई कामों में रुकावट पैदा हो गई थी। अब जब काम करने की बारी आई तो भाजपा ने सीबीआई ईडी का सहारा लेकर डराने का काम कर रही है। भाजपा पार्टी से यहां के लोगों का भला होने वाला नहीं है। अपनी माटी की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में ही इसकी शक्ति है। विधायक जी ने प्रखंड के सभी पंचायत के पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. हमारा संगठन काफी मजबूत है।
सदस्यता अभियान को सफल बनाकर एक बार फिर से पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे और आने वाले लोकसभा व विधान सभा चुनाव में झामुमो को सत्ता में बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ता पार्टी के नीति सिद्धांत को हर लोगों के पास पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने का कार्य करें।
वहीं विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर महतो ने कहा कि किसी भी राष्ट्रीय पार्टी ने स्थानीय नीति सिद्धांत को नहीं बनाया। यहां खनिज संपदा से भरपूर होने के बावजूद यहां के लोग गरीब हैं। आने वाले पीढ़ी के लिए झामुमो पार्टी को आगे ले जाना जरूरी है। यहां के लोगों की भलाई सिर्फ झामुमो पार्टी के नेतृत्व से ही संभव है।
विधायक जी की आंधी को और मजबूत प्रदान करने के लिए सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि झामुमो के नीति सिद्धांतों को बताकर अधिक से अधिक कार्यकर्ता को जोड़ने का काम करें।
विशिष्ट अतिथि जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य श्री सुभाष बनर्जी ने झामुमो पार्टी का दामन थामने वाले सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आप ही ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने दीपक बिरुवा को मजबूत बनाने का काम किया। झामुमो पार्टी में महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ें। घर-घर जाकर विभिन्न समस्याओं को खोज निकाले और विधायक जी के समक्ष रखें। विधायक उन्हें तत्काल समाधान करने को तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यही प्रखंड समिति है जो विधायक दीपक बिरुवा जी को तीन-तीन बार जीता कर विधानसभा भेजने का काम किया। विधायक जी ने जनता हित में लगातार विधानसभा में मुखर होकर आवाज उठाने का काम किया। अन्य सभी वक्ताओं ने विधायक जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक दीपक बिरुवा विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहे हैं और जनता के सुख दुख में भी उनके साथ खड़े रहते हैं. विधानसभा में हर जाति समुदाय के लोगों के हित में आवाज उठाने वाले विधायक दीपक बिरुवा जी को और अधिक मजबूती प्रदान करने पर बल दिया।
मंच संचालन हरीश गोप व विनोद गोप ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय ने किया। कार्यक्रम में झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बिरुली, प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, सचिव सुशील बिरुली, हीरा लाल कारजी, संजीव गोप, सोमनाथ कुंकल, मदन दास, खुशविंदर गांधी, सरिता अल्डा, गुरु चरण मुंडा, मेजारी मुंडा, तुलसी मुंदुईया, विनोद गोप, सोना बलमूचू, सुंदर गोप, मेघनाथ गोप, मन्नू मिश्रा, शिव चौधरी, झींगलाल मछुआ, अंजना तमसोय, राधिका बुडीउली समेत झामुमो प्रखंड समिति के सभी सदस्य एवं काफी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



.jpeg)
