विधानसभा चुनाव तक स्कॉर्पियो कार और 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दान की


चाईबासा। जनता ने 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के सांसद प्रत्याशी जॉन मीरन मुंडा और मझगांव विधानसभा प्रत्याशी माधव चंद्र कुंकल को जिताने के लिए 
कुमारडूंगी प्रखंड के खड़बांध गांव के ग्रामीण एवं आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के कार्यकर्ता अंकुरा गोप के द्वारा मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल को विधानसभा चुनाव तक के लिए दान स्वरूप स्कॉर्पियो गाड़ी एवं 10 हजार रुपया आर्थिक मदद दी। 


अंकुरा गोप ने कहा की मैंने बहुत से राजनीतिक पार्टी को देखा लेकिन सभी पार्टी के नेता चुनाव जीत जाने के बाद जनता से दूरी बना लेते है और 5 साल के बाद ही दर्शन देते है लेकिन आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के नेता सीमित संसाधन के बावजूद हमेशा जनता की लड़ाई लड़ते है और जनता के लिए संघर्ष करते है। हमारे नेता को जनता के बीच जाने के लिए दिक्कत न हो इसलिए स्कॉर्पियो गाड़ी भेंट स्वरूप मदद की और पूरा खड़बांध गांव आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के साथ है। 


जॉन मीरन मुंडा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की आजादी के 77 सालों के बाद और अलग झारखंड बने 23 सालों में भाजपा,कांग्रेस, जे०एम०एम जैसे तमाम राजनीति पार्टी के लोगों ने आदिवासी के नाम पर  राजनीति जरूर की मगर आदिवासियों के ऊपर हो रहे शोषण,अत्याचार,पलायन, विस्तापन जैसे मुद्दों पर कभी लड़ाई नही लड़ी।  


आदिवासी किसान मजदूर पार्टी कमजोरों की लड़ाई को पूरी ईमानदारी के साथ लड़ रहा है और जनता की आवाज को आने वाले सांसद चुनाव में मजबूती के साथ रखने का काम करेगा। मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने ग्रामीणों को स्कॉर्पियो भेंट करने के लिए धन्यवाद कहा और हमेशा दुख सुख में खड़ा रहने का वादा किया और ग्रामीणों को अपील की मिल कर राजनीतिक बदलाव की लड़ाई को लड़नी है।जगनाथपुर के जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने ग्रामीणों से कहा की झारखंड खनिज संपदा से भरा पड़ा हुआ है लेकिन सही राजनीतिक नेतृत्व के आभाव के कारण तमाम पार्टी के लोगों ने आदिवासियों को लूटने का काम किया है। आने वाले चुनाव आदिवासी किसान मजदूर पार्टी पूरे मजबूती के साथ सांसद और विधानसभा चुनाव को लड़ेगा। 

मौके पर नरसिंह पूर्ति, चुंबरु पिंगुवा, तुलसी पिंगुवा, रमेश बेहरा, मथुरा गोप, श्याम पिंगुवा, अंकुरा पिंगुवा, गोपाल पिंगुवा, जयमनी पूर्ति, सागर पिंगुवा, बाटे पिंगुवा, दुर्गा पिंगुवा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post