जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन सरायकेला में हुआ आयोजित, डीडीसी प्रवीण गागराई ने कहा-शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करें


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन आयोजित हुआ।



सम्मेलन में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, समग्र शिक्षा, नई शिक्षा नीति में पंचायती राज प्रतिनिधियों की कार्य दायित्व पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ड्रॉप आउट बच्चों के विशेष समस्याओं से अवगत हो और समाधान की ओर पहल करें।


कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी सभी पंचायत स्तरीय मुखिया के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की ओर कार्य करें। उन्होंने नई शिक्षा नीति का भी जिक्र किया एवं इसमें समाज को जागरूक करने के लिए पंचायती राज प्रतिनिधियों की कार्य दायित्व को भी बयां किया। 


जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा ने सम्मेलन में विभिन्न मुखिया की अनुभव को सुना और कहा विद्यालय में बच्चों की ड्रॉपआउट रोकने की दिशा में सभी का सहयोग चाहिए। उन्होंने नई शिक्षा नीति का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर के अलावे जिला शिक्षा अधीक्षक, एडीपीओ सहित संबंधित पदाधिकारियों ने मुखियाओं  को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी।
सम्मेलन में सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायत के मुखियाओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post