मतकमहातु पंचायत भवन प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया


चाईबासा : सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु पंचायत भवन प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकार की ओर से जनहित में चलाई जा रही योजना एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करने संबंधी बातें बताई गई। शिविर के मुख्य अतिथि उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि सरकार हमारे लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में बहुत-सी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। सरकार स्वच्छता, वित्तीय सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन,आवास, खाद्य सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा आदि सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। 


उपायुक्त ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले ने डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकरण को लेकर पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। चूंकि यहां लोग अब अपनी भूमि संबंधी अभिलेख ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने में सक्षम हो गए हैं। यह कार्य यहां के लोग और संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संभव हो पाया है। मौके पर इस कार्य में विशेष उपलब्धि हासिल होने पर पंचायत के लोगों को अभिनंदन प्रदान करते हुए उपायुक्त ने मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम को प्रशस्ति-पत्र सौंपा। मौके पर उपायुक्त ने हमारा संकल्प विकसित भारत का संदेश के साथ सभी को शपथ दिलाया।

कार्यक्रम में पंचायत की आवास और पेंशन की सुविधा प्राप्त करने वाली सपनी तुबिद और सुखमती मुंडा ने मंच से अतिथियों के समक्ष खुशी व्यक्त किया। शिविर में दो किसानों को सरसों के बीज उपलब्ध कराया गया।कार्यक्रम में एसडीओ शचींद्र बड़ाईक,अपर उपायुक्त संतोष सिन्हा,पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम ने भी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने संबंधी बातें बताए।

मौके पर पंंसस दीनबंधु देवगम,मंजू देवगम,उपमुखिया गंगा मुंडा,वार्ड सदस्य सविता देवगम,जेएसएलपीएस की महिला समूह,आंगनबाड़ी सेविकाएं, एएनएम,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमिला कुमारी, सदर प्रखंड कार्यालय के,मोयका बिरुवा,कारु मांझी,रघु राम रवि,विकास कुमार,शिबू गुप्ता,सावित्री कुंकल, रंजन साव,यार्मियाह पुरती, गोविंद पुरती, राजरानी मेलगंडी,शुभम कुमार समेत सभी कर्मचारी व काफी संख्या में पंचायत के महिला-पुरूष उपस्थित थे।

इससे पूर्व सभी अतिथियों का सामु देवगम और सोमय देवगम की अगुवाई में कमारहातु के पारंपरिक वाद्य दल  व जेएसएलपीएस नृत्य मंडली द्वारा पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया।
मंच का संचालन सदर बीडीओ अमिताभ भगत ने किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post