सी0आर0पी0एफ0 94 BN के बी०डी०डी०एस० टीम के सी0टी0 / जी०डी० संतोष उरॉव ईलाज के दौरान हुए शहीद, अन्य जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी की स्थिति है सामान्य है


चाईबासा। प्रतिबंधित भा०क०पा० ( माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी0आर0पी0एफ0 60BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 अक्तूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटाकुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। 

अभियान के दौरान शुक्रवार को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू, लोवाबेड़ा चिड़ियाबेडा एवं मारादिरी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में अभियान संचालित किया जा रहा था, जिसमें सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D एवं 03 स्पाईक होल बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया। अग्रतर अभियान में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देय से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये LED को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से सी०आर०पी०एफ० 94 BN के बी०डी०डी०एस० टीम के सी०टी० / जी०डी० संतोष उराँव, सी0आर0पी0एफ0 60 BN के सी0टी0 / जी०डी० जयन्त नाथ बर्मन एवं द्वितीय कमान पदाधिकारी 60 BN. जख्मी हो गये। 

पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रॉची एवं सी०आर० पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, झारखण्ड रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात जख्मी जवानों को उच्चत्तर ईलाज हेतु राँची भेजा गया। ईलाज के क्रम में सी0आर0पी0एफ0 94 BN के बी०डी०डी०एस० टीम के सी0टी0 / जी०डी० संतोष उरॉव ईलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए एवं अन्य जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी की स्थिति सामान्य है।
झारखण्ड पुलिस एवं अभियान में शामिल सभी संयुक्त बल सी0टी0 / संतोष उराँव सी0आर0पी0एफ0 94 बटा0 को उनकी शहादत के लिए अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगी :

1. 05 KG का 01 I.E.D.

2. 03 स्पाईक होल ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post