छठ पर्व को लेकर विधायक दीपक बिरूवा ने प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ की बैठक

छठ घाटों में साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, एवं टेंट लगाने को लेकर दिए निर्देश


चाईबासा : चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा की उपस्थिति में सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को छठ पर्व को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक श्री बिरूवा ने छठ पर्व के मद्देनजर करणी मंदिर घाट, कुम्हार टोली घाट समेत सभी छठ घाट में पूर्ण रूप से साफ सफाई करवाने के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था एवं छठ व्रतधारीयो के लिए टैंट आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 


वही विधायक ने कहा कि कुजू नदी के तट पर जनरेटर के माध्यम से विद्युत व्यवस्था की जाएगी। वही श्री बिरूवा ने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी को डेम का पानी आंशिक रूप से छोड़ने का भी निर्देश दिया।


बैठक में मुख्य रूप से सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा रानी, सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल,नगर परिषद के सिटी मैनेजर लोकेश कुमार, संतोष बेदिया, के अलावा अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post