इस बार संस्था ने विजया मिलन के तहत छंदोत्सव अर्थात कवि सम्मेलन का आयोजन राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मोत्सव पर उन्हें समर्पित कर रहा है. इसमें शहर के गणमान्य कविगण अपनी कविता और रचना से गुदगुदाएंगे.कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य, गीत और गजल प्रस्तुत करेंगे.
आमंत्रित कवियों में जमशेदपुर और रांची के कवि शामिल हैं.
श्यामल सुमन, दीपक वर्मा, बसंत कुमार, सूरज सिंह राजपूत, संतोष चौबे, शोभा किरण, निवेदिता श्रीवास्तव, नवीन अग्रवाल, शशि ओझा, उपासना सिन्हा, संजय सुरीला, भोगेंद्र नाथ झा, दिलशाद नज़मी शामिल हैं. प्रेसवार्ता में परिमल के संयोजक सुबोध शरण, अशोक कुमार, सुरेश धारी, दिवाकर झा, लक्षमण प्रसाद उर्फ लच्छू, अधिवक्ता अनिल कुमार उर्फ नीलू, आयकर अधिकारी संतोष चौबे मौजूद थे.

