ईसाई धर्म में गये लोग आपसी समझ-बूझ के साथ एक परिवार के पाँच सदस्यों ने सरना धर्म में की वापसी

मामला मझगाँव प्रखण्ड क्षेत्र के नयागाँव पंचायत अंतर्गत ईचाकुटी ग्राम में ईसाई धर्म अपना चुके पूर्व दियूरी रमेश चंद्र पिंगुवा का सफ्ताहभर पूर्व मृत्यु हुई थी


चाईबासा : मझगाँव प्रखण्ड क्षेत्र के नयागाँव पंचायत अंतर्गत ईचाकुटी ग्राम में ईसाई धर्म अपना चुके पूर्व दियूरी रमेश चंद्र पिंगुवा का सफ्ताहभर पूर्व मृत्यु हुई थी। जिसका शव को सरना "हो" आदिवासियों ने सामाजिक रूप से परिवारिक ससनदिरी स्थल में दफनाने से रोक लगा दी थी। इस घटना के बाद  आपसी समझ-बूझ के साथ एक परिवार के पाँच सदस्यों ने सरना धर्म में  वापसी की। 


गाँव के दियुरी बनमाली पिंगुवा और सहायक दिउरी सागर पुरती ने आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों तथा गाँव के जागरूक-बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हो समाज की रीति-रिवाज के अनुसार उनके आंगन में लाल मुर्गा का बलि देकर बोंगा-बुरू किया। वापसी करने वाले लोगों एवं उनके घर के आदिंग और परिसर को परंपरा व रीति-रिवाज के मुताबिक ग्राम के दियुरी के द्वारा शुद्धिकरण किया गया। वापसी करने वाले परिवार ने गाँव में आगे-पीछे सोचकर स्वेच्छा से वापस आने के लिए ग्रामीण मुण्डा,दियुरी तथा ग्राम के जागरूक बुद्धिजीवियों के सामने सहमति जतायी। 


इसके बाद ग्राम दियुरी की अगुवाई में शुक्रवार को शुद्धिकरण कार्यक्रम के मार्फत ग्रामीणों की ओर से सहर्ष स्वागत करने का कार्यक्रम तय हुआ। अब शुद्धिकरण के बाद हो समाज के मगे पर्व, बह पर्व, हेरोः पर्व, जोमनामा पर्व, शादी-विवाह, जन्म-मृत्यु तथा अन्य सभी पारंपरिक त्योहार तथा अन्य सभी सामाजिक कार्यक्रम हो समाज के अनुसार साथ में मनाने के लिए ग्रामीण एकजुट हुए।


इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इपिल सामड, पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष भूषण पाट पिंगवा, महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, अनुमंडल सचिव सिकंदर तिरिया, प्रखंड अध्यक्ष अनिल चातर, सचिव दिनेश हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष अमर सिंह चातर, आमंत्रित सदस्य सुखनाथ पिंगुवा, रोहित पिंगुवा, रविन्द्र पिंगुवा, बिनोद हेम्ब्रम, खोगेश पिंगुवा, दिव्या पिंगुवा, गुरा तोपनो, आनंद पाट पिंगुवा, लोम्बा सूंडी, मिलिन्द पिंगुवा, जगराई पाट पिंगुवा, सुरेन्द्र हेम्ब्रम, सिद्धेश्वर पिंगुवा, ज्ञान रंजन गोप, जयपाल पिंगुवा आदि लोग उपस्थित थे।

वापसी करने वालों का नाम
 
(1) टेटे सोनाराम तिरिया - 45 वर्ष 
(2) गुलापी तिरिया - 43 वर्ष 
(3) बुधराम तिरिया- 18 वर्ष 
(4)घनश्याम तिरिया- 10 वर्ष 
(5) रोहित तिरिया - 7 वर्ष 

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post