आदित्यपुर : विहंगम योग विश्व व्यापि रक्तदान शिविर आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर आज देश-विदेश के 100 से अधिक आश्रम एवं स्थानों पर व्यापक रूप से विश्वव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, इस शिविर का शुभारंभ संत प्रबल स्वयं पहले रक्तदान करेंगे.
यह रक्तदान सुबह 9:00 से लेकर शाम 5:00 तक चलेगी
यह कार्यक्रम विहंगम योग टाटा आश्रम 8 जुबली रोड बिस्टुपुर में किया जाएगा.
विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान नीरज मिश्रा नें बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी एवम ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर में रक्तदाताओं के लिए उचित जलपान, सर्टिफिकेट एवम अन्य उपहार की व्यवस्था की गई है. झारखण्ड प्रमुख परामर्शक कन्हैया लाल अग्रवाल एवम नगीना सिंह, डॉ डी पी शुक्ला, मंजू माहेश्वरी, अजय सिंह, रौशन पाण्डेय, संजय कुमार, दीपक यादव, सूरज कुमार, संयोजक उमेश यादव, घनश्याम गोयल, संजीत कुमार साह, सुष्मिता पाण्डेय, उदय पंडित, पुरोहित महावीर जी, जय प्रकाश प्रसाद आदि उपस्थित थे।
