टाटा स्टील की रन -ऐ- थान इस बार जोड़ा में


चाईबासा : टाटा स्टील की रन -ऐ- थान का आयोजन इस बार जोड़ा में 26 नवंबर को होगी। इसकी जानकारी शुक्रवार को चाईबासा  में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाटा स्टील नोवामुंडी के जीएम अतुल भटनाकर ने दी। उन्होंने बताया कि केंदुझर जिले के जोड़ा शहर मे पहली बार टाटा स्टील के द्वारा 'रन फॉर ऐ ग्रीनर टुमॉरो 'थीम पर रन-ऐ-थान का आयोजन 26 नवंबर को  होगा। 

इस इवेंट में देश भर से धावक स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदशित करेंगे


इस अवसर पर टाटा स्टील ओएमक्यू के महाप्रबंधक अतुल भटनागर, टाटा स्टील जोड़ा के मुख्य राजेश कुमार, रानू राजीव कुमार, तुलसीदास सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। दी गई जानकारी के अनुसार उक्त आयोजन 26 नवंबर से सेंट्रल प्ले ग्राउंड से आरंभ किया जाएगा। ओडिशा एथेलेटिक् एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित उक्त इवेंट तीन श्रेणियों मैं है जिनमे 10 किमी,7 किमी तथा 5 किमी है। उक्त इवेंट में विजेताओं के लिए कुल पुरुस्कार राशि 5 लाख 67 हजार रखी गयी है। 


इस आयोजन में 5 हजार से ज्यादा धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। टाटा स्टील की ओर से प्रतिभागी के लिए एक एक पौधा भी लगाएगी। प्रतियोगीयो के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन पंजीकरण भी किया जा रहा है। उक्त तरह के कार्यक्रम जल्द ही टाटा तथा राँची में भी आयोजित होंगे जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post