चाईबासा : कुड़ुख लाइब्रेरी पुलहातु, चाईबासा के 15 वे वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम आदिवासी उरांव समाज के अध्यक्ष संचू तिर्की के द्वारा बाबा कार्तिक उरांव जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के साथ बाबा कार्तिक उरांव के फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पण उरांव समाज के उपसचिव लालू कुजूर, मुखिया धर्मा तिग्गा, पूर्व मुखिया मंगल खलखो सहित छात्र-छात्राओं ने किया।
पुस्तकालय की चर्चा करते हुए समाज के अध्यक्ष ने कहा कि सन 2008 को आज ही के दिन यानी 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर इस पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया था,15 वें वर्ष के इस लंबे सफर में इस पुस्तकालय ने बहुत बड़ी-बड़ी उपलब्धि प्राप्त की।
मुझे बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि इस पुस्तकालय से अध्ययन करने वालों में लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सरकार के विभिन्न विभागों में आज कार्यरत है, और अभी भी बहुत सारे छात्र-छात्राएं तैयारी में जुड़े हुए हैं। इस लाइब्रेरी में डिजिटल की व्यवस्था की गई है, ताकि छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने में सुविधा प्राप्त हो।
श्री तिर्की ने बताया कि इस लाइब्रेरी में सभी तरह के तैयारी के लिए किताबें उपलब्ध है, जैसे बैंक, रेलवे, यूपीएससी, जेपीएससी की तैयारी हो, बच्चों की रुचि जहां हो, सारी व्यवस्था यहां उपलब्ध है। पुस्तकालय की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पुलहातु के रितेश तिग्गा उनका परिवार काफी निर्धन था, आज इस लाइब्रेरी से पढ़कर वह लड़का पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत है, और उनके घर की माली स्तिथि बहुत ज्यादा सुधरी है।
इसके साथ ही उन्होंने आगे जिक्र करते हुए कहा कि करमा कच्छप आज वे राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत है, अमित पिंगुवा अभी वर्तमान कोलकाता रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत है, संजय नीमा वर्तमान में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं, अजय कच्छप अंचल पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है।
ऐसे 100 से अधिक इस पुस्तकालय से अध्ययन करने वाले छात्र-छात्रा अपनी मेहनत लगन से सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत है, और अपने परिवार का अच्छा से भरण पोषण कर रहे हैं। आज के इस 15 वें वर्षगांठ के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने केक काटकर व मिठाई मिष्ठान वितरण कर इस उत्सव को मनाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमित बरहा, विक्रम खलखो, बबलू कुजूर, शिवा बरहा, शंकर कच्छप, सागर कोया, रोशन लकड़ा, राकेश लकड़ा, रोहित तिग्गा,विक्रम महापत्र, विवेक कुमार, तन्मय कुमार, सरिता खलखो, गुड़िया कच्छप, रजनी कुजूर आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



