कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित के मांगों को लेकर मनमानी कर रही है : छात्र संघ


चाईबासा : विगत 5 माह से अधिक हो गए हैं कोल्हान  विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति नहीं है वर्तमान प्रभारी कुलपति श्री मनोज कुमार के भरोसे विश्वविद्यालय की खानापूर्ति कार्य चल रही है छात्र संघ विगत दिनों से ही छात्र हित के विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराते हुए ध्यान आकृष्ट कर रही है परंतु अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक ठोस पहल नहीं हो रही है जिससे आम सभी विद्यार्थी परेशान हैं।

छात्र संघ के निम्नलिखित मांगे हैं :

1. सत्र 2017 -20 , 2018- 21 एवं 2019-22 में द्वितीय जेनेरिक विषय के लिए विशेष परीक्षा लेने की मांग  (रांची विश्वविद्यालय एवं विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तर्ज पर )
2. सात माह से अधिक हो गए पीएचडी का रिजल्ट अभी तक प्रकाशित नहीं किया गया है जल्द रिजल्ट निकालने की मांग।
3. 6 वर्षों से कोल्हन विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं हुआ है इस सत्र में चुनाव कराने की मांग।
4. सत्र काफी विलंब से चलने के कारण अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों में समय पर एडमिशन नहीं मिल रही है सत्र समायोजित कर सुधारने की मांग। 

मुझे एकेडमिक निर्णय लेने का अधिकार नहीं : मनोज कुमार प्रभारी कुलपति

कोल्हान विश्वविद्यालय के बड़े एकेडमिक निर्णय लेने के लिए मैं ऑथराइज्ड पर्सन नहीं हूं जब तक स्थाई कुलपति की नियुक्ति नहीं होती है तब तक रूटीन वर्क का कार्य सुचारू रूप से चलेगा।

कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र हित के बिगड़ते माहौल एवं छात्र हित में कोई  सकारात्मक ठोस निर्णय नहीं लेने के विरोध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए  छात्र संघ के पूर्व सचिव सुबोध महाकुड़ ने कहा कि वर्तमान कोल्हान विश्वविद्यालय समेत अंगीभूत सभी कॉलेजों में पढ़ाई का माहौल काफी बिगड़ा हुआ है अब स्थिति ऐसी हो गई है कि कॉलेज के शिक्षिकाएं आपस में ही लड़ने लगी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की स्थिति और दयनीय हो गई है  यहां तक की एक डिग्री मूल प्रमाण पत्र लेने के लिए, स्कूटीनी का रिजल्ट , त्रुटियों का सुधार के भी विद्यार्थियों को महिनों भर परेशान रहना पड़ रहा है । उपरोक्त स्थिति से छात्र संघ अवगत होकर आंदोलन के अलावा कोई और विकल्प दिखाई नहीं देता है आगे आने वाले दिनों में संविधान के प्रदत लोकतांत्रिक रूप से आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post