सरायकेला : जिला के आदित्यपुर कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां द्वारा मंगलवार को सिंहभूम लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी जिलाअध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में सरायकेला परी सदन में आहूत किया गया।
कार्यक्रम में सिंहभूम लोकसभा के सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में गीता कोड़ा एवं जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने जिला कांग्रेस कमेटी के सांगठनिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार से प्राप्त किया।
मौके पर पूर्व जिलाअध्यक्ष विश्व हेंब्रम प्रदेश सचिव सुरेश धारी जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय कुणाल राय संदीप गोप सभी प्रखंड अध्यक्ष गण राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव सरायकेला नगर अध्यक्ष सौम्यरत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव रमाशंकर पांडे टुकुन भंज राणा सिंह खिरोड़ सरदार राज बागची महिला जिला अध्यक्ष वैजयंती बारी तसलीमा मलिक झरना मन्ना संगीता प्रधान रीना सिंह मुबारक मोमिन जगदीश नारायण चौबे गंभीर सिंह रिजवान खान रमेश ठाकुर सरबजीत प्रसाद मोनू झा पीके मिश्रा रितेश पासवान प्रकाश महतो आदि उपस्थित रहे।
