सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड सरायकेला में चल रही संकल्प सप्ताह के अवसर पर शिक्षा को लेकर प्राथमिक, मध्य विद्यालयों में हुई कार्यक्रम, मनाया गया संकल्प दिवस। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रांकन, निबंध, डिबेट प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी चर्चा हुई।
नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय सरायकेला में हुई कार्यक्रम में भी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का अभिभावकों ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बताया कि जीवन में शिक्षा एक संकल्प ही है।
नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय
बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रत्येक अभिभावकों को प्रयासरत रहना पड़ता है। विद्यालय में ओड़िया शिक्षकों की कमी, विद्यालय को मध्य विद्यालय से उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने सहित कई बिंदुओं पर अभिभावकों ने चर्चा की।
इससे पहले विद्यालय में चित्रांकन, राइम्स, डिबेट प्रतियोगिता हुई।
स्वच्छता विषय पर हुई चित्रांकन प्रतियोगिता में वर्ग 3 से वर्ग 5 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राची कामिला ने इसमें पुरस्कार हासिल की। राइम्स प्रतियोगिता में वर्ग प्रथम एवं द्वितीय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसमें श्रेया पुष्टि ने पुरस्कार हासिल की। "पढ़ेगी बेटी बढ़ेगी बेटी" डिबेट में श्रेष्ठ स्थान हासिल कर वर्ग 7 के बेबी साहु ने मेडल पर कब्जा किया।
वर्ग एक से आठ तक प्रत्येक वर्ग से बेस्ट स्टूडेंट का चयन कर , पुरस्कृत किया गया
शिक्षक शिक्षिकाओं ने वर्ग एक से आठ तक प्रत्येक वर्ग से बेस्ट स्टूडेंट का भी चयन किया। इन्हें मेडल देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार महतो ने बताया कि सहायक अध्यापिका रुनु नंदा को बेस्ट शिक्षिका के रूप में चयन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य दुखु राम साहु, सरस्वती वाहिनी के संयोजिका, शिक्षक शिक्षिकाएं, अभिभावक, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टाँगरानी
संकल्प सप्ताह में उत्क्रमित मध्य विद्यालय टाँगरानी गांव में भी कार्यक्रम हुई। शिक्षा एक संकल्प के इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अभिभावकों ने शिक्षक की कमी, विद्यालय में शौचालय मरम्मत, विद्यालय की चाहरदिवारी निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
बेस्ट टीचर के रूप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा चुने गए
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत की उपस्थिति में हुई इस कार्यक्रम में बेस्ट टीचर के रूप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा चुने गए। डिजिटल लिटरेसी पर हुई चित्रांकन, निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें क्रमशः बुद्धेश्वर लोहार, चंदन पडिहारी चुने गए।
"पढ़ेगी बेटी बढ़ेगी बेटी" विषय पर डिबेट हुई जिसमें सातवां वर्ग के विद्यार्थी ने अपनी उत्कृष्ट हुनर दिखाया।
कार्यक्रम में वर्ग एक से आठ तक प्रत्येक वर्ग से शिक्षकों ने बेस्ट स्टूडेंट का भी चयन किया। इन्हें मेडल देकर पुरस्कृत भी किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बुधु राम पूर्ति, सरस्वती वाहिनी संयोजिका, मंजु देवी, ग्राम प्रधान अधीर कुंभकार, शिक्षक, छात्र-छात्राएं अभिभावकगण उपस्थित थे।
संकल्प दिवस के इस कार्यक्रम में उल्लास का माहौल रहा।


