CHAIBASA : केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा का हुआ गठन


चाईबासा : चाईबासा शहर के सभी दुर्गा पूजा समितियों के आग्रह तथा समस्या को देखते हुए ये निर्णय लिया गया था कि केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति का गठन अति आवश्यक है , जो कि कई वर्षों से गठन नहीं हुआ है और अब एक प्रभावशाली क्रियाशील कमिटी का गठन हो ।जो पूरे चाईबासा के पूजा समितियों की बात और समस्याओं को देखे और उसका निष्पादन कर। इसी को ले कर रविवार को स्थानीय रबीन्द्र भवन , चाईबासा में सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी , चाईबासा के संस्थापक सदस्य विजय राज यादव की अध्यक्षता में सभी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ एक अति आवश्यक बैठक कर सर्वसम्मति से सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी , चाईबासा का नाम को परिवर्तित करते हुए केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति , चाईबासा करने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा एक समिति का गठन भी किया गया । नवगठित समिति के पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने माला पहनाकर बधाई दी है।

केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा का मुख्य संरक्षक सांसद, सिंहभूम गीता कोड़ा, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा, संरक्षक राजीव नयनम्, मधुसुधन अग्रवाल, विजय राज यादव, मदन मोहन दरिपा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष त्रिशानु राय, संजय चौबे, विकास शर्मा, राजू यादव, महासचिव आनंद प्रियदर्शी, संयुक्त सचिव चंदन पांडे, बुल्लू दास, संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष नवल किशोर डे, सह कोषाध्यक्ष विनेश गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य चाईबासा के सभी दुर्गा पूजा समितियों के एक सदस्य तथा समितियों के अध्यक्ष तथा सचिव पदेन होंगे। 

पूजा उत्सव में सर्वश्रेष्ठ पंडाल, अनुशासन, साफ -सफाई आदि का मूल्यांकन के लिए एक जज कमिटी का गठन किया जाएगा तथा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों पूजा समितियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पूजा उत्सव को निर्बाध रूप से सफल बनाने के लिए सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजीव नयनम्, मधुसुधन अग्रवाल, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, पूजा समितियों के इंद्रजीत सिंह रंधावा, देव कुमार बनर्जी, राजित हुई, रंजन सिंह, जितेन्द्र मधेशिया, पवन शर्मा, राकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता ने सुझाव दिए है। 

केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा के मुख्य संरक्षक सांसद गीता कोड़ा ने दूरभाष पर नव गठित समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के पूर्व एक सशक्त और क्रियाशील समिति का गठन अच्छी पहल है।

बैठक में उपस्थित केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा के मुख्य संरक्षक विधायक दीपक बिरुवा ने नव गठित समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा को सुसंपन्न करने के लिए यथोचित पहल की जाएगी।
बैठक का संचालन केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा के महासचिव आनंद प्रियदर्शी, संयुक्त सचिव चंदन पांडे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष त्रिशानु राय ने किया।

बैठक में अनूप कुमार सुल्तानिया, संजय पांडे, राज कुमार सिंह, राकेश शर्मा, नारायण पाड़िया, सुकुमार दरिपा, रोहित राज, संजय राम तुरी, अमित भदानी, राकेश पोद्दार, महादेव कारवा, अनुज प्रसाद शर्मा, राज शुभम तिवारी, विवेक सिन्हा, सुभेन्दु सेन, ओमकार नाथ कारवा, सुरज खन्ना, कृष्णा विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, आयुष राम, विश्वनाथ कर्मकार, पुरुषोत्तम गोराई, अविनाश यादव, बीके पांडे, बंटी भुईयां, मनोज चौरसिया, करण कुजूर, गौरव कारवा, राजू सेन, विकास महापात्रा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post