पंडित गोपबंधु दास की जयंती पर सरायकेला में हुई कार्यक्रम, याद किए गए उत्कलमणि


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : उत्कलमणि गोपबंधु दास की जयंती में जिला मुख्यालय सरायकेला में हुई कई कार्यक्रम, जहां लोगों ने उत्कलमणि की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं उन्हें याद किया। नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय में हुई कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिका, छात्र-छात्राओं ने उत्कलमणि के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके में विद्यालय प्रबंध समिति के दुखु राम साहू ने उत्कलमणि गोपबंधु की जीवनी पर प्रकाश डाला।

नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय

उन्होंने कहा कि पंडित गोपबंधु दास का जन्म ओड़ीसा के पुरी जिला, गोपालपुर थाना अंतर्गत सुआंडो गाँव में 9 अक्टूबर 1877 को हुआ था। ओड़िया भाषा की प्रचार प्रसार में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। सिंहभूम उनकी कर्मभूमि रही। मौके में विद्यालय के प्रधान शिक्षक उत्तम कुमार महतो ने भी उत्कलमणि  गोपबंधु के कृतित्व को याद किया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

उत्कलमणि आदर्श पाठागार भवन

उत्कलमणि आदर्श पाठागार के नाटक भवन में भी एक सभा हुई, जहां उत्कलमणि के कृतित्व को याद किया गया। आने वाले दिनों में उनके स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम करने सहित कई बिंदुओं पर विचार विमर्श हुई। कार्यक्रम में पाठागार के महासचिव जलेश कवि भी उपस्थित थे। बैठक के बाद सदस्यगण निकट स्थित गोपबंधु चौक पहुंचे एवं उत्कलमणि पंडित गोपबंधु के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

भाजपा नेता मनोज चौधरी

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में चंद्रशेखर कर, आर.सेन गुप्ता, काशीनाथ कर, सुकलाल महांती, घासीराम सतपथी, परेश चंद्र महांती, शिव शंभू कवि, राजेश महांती आदि शामिल थे।
बताते चलें कि भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी भी पहुंचे और उत्कलमणि पंडित गोपबंधु के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं उनके कृतित्व को याद किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post