सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला के आकांक्षी प्रखंड सरायकेला में संकल्प सप्ताह समावेश समारोह आयोजित। प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आकांक्षी प्रखंड के विकास रणनीति के बारे में चर्चा हुई। सरकार द्वारा संचालित योजना के बारे में भी उपस्थित ग्रामीणों ने जानकारी हासिल की। इससे पहले यहां लगी कृषि प्रदर्शनी का ग्रामीणों ने अवलोकन किया।
आत्मा प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ग्रामीणों को आधुनिक कृषि तकनीकी के बारे में जानकारी देने में सक्रिय दिखे।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका द्वारा भी स्टॉल लगाया गया था। जहां पोषण से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। बताते चलें कि संकल्प सप्ताह समावेश समारोह में आकांक्षी प्रखंड सरायकेला के विभिन्न पंचायतों से आए लोगों में राजकिशोर महतो, कृष्णा महतो, बिना महतो, रीना महतो, हरिपदो मुर्मू, श्रीधर पति, तपन रजक, विश्वनाथ जामुदा आदि उपस्थित थे।



