चाईबासा में गांधी जयंती के अवसर पर बुजुर्गो का पैदल चाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन संपन्न


चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति की ओर से  चाईबासा ने आयोजित की 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बुजुर्गों के लिए पैदल चाल प्रतियोगिता।इस प्रतियोगिता में 60-70 साल के बुजुर्गों नें लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा। 


प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद बुजुर्गौं नें कहा की हर दीन तो अपने लिए चलते है, लेकिन आज सोचा देश के लिए चलते है।

इस तरह का कार्यक्रम के लिए पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति के द्वारा जो बुजुर्गों के लिए पहल किया गया इसकी प्रशंसा जितनी भी कि जाय वह कम होगी। क्योंकि आज युवा के लिए तो कई संस्था विभिन्न तरह के सहयोग कर कार्यक्रम चलातें है मगर बुजुर्गों के लिए कुछ नहीं किया जाता है।


वहीं पैदल चाल प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागियों नें कहा की युवाओं को देखकर हम लोगों की भी इच्छा शक्ती जागती है और प्रेरणा मिलती है, इसी का परिणाम है की आज हम इस उम्र में भी अपने को स्वास्थय रखने के लिए पैदल चलते है। 

मगर आज विशेष दिन है और राष्टपिता महात्या गांधी का जयंती का शुभअवस भी है इसलिए यह प्रतियोगिता कुछ खास हो जाती है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post