स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन सरायकेला समाहरणालय परिसर से सार्वजनिक स्थान तक चला साफ सफाई अभियान


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) :  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सरायकेला खरसावां जिला समाहरणालय परिसर में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम किया गया।

आयोजित इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया। मौके में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि अपने घर एवं आस-पड़ोस की साफ-सफाई करना हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है l अपने घर एवं आसपड़ोस को साफ - स्वच्छ रख कर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।


जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थल जैसे पार्क, पर्यटन स्थल, विरासत स्थल समेत विभिन्न स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत सरायकेला  अनुमंडल पदाधिकारी श्री रामकृष्ण कुमार , नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद एवं विधायक प्रतिनिधि श्री सनंद आचार्य समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स के द्वारा  सिद्धू-कान्हू पार्क में स्वैच्छिक श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया।

समाहरणालय परिसर में चलाये गये सफाई अभियान में जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल सरायकेला के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी श्री बिरवा, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post