मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने किया दो सड़कों का भूमि पूजन

मझगांव प्रखंड के ग्रामीणों को उड़ीसा ने जाने में होगी सुविधा


चाईबासा : ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चाईबासा की ओर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मझगांव विधानसभा के मझगांव प्रखंड में शुक्रवार को माननीय विधायक श्री निरल पूर्ति ने दो सड़कों का भूमि पूजन किया। इस दौरान विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि मझगांव विधानसभा क्षेत्र में सभी जरूरी सड़कों को चिन्हित कर प्राथमिकता के अनुसार कार्य करवाया जा रहा। इसी के तहत आज मझगांव प्रखंड के बानागुटू से उड़ीसा सीमा तक 5.2 किलोमीटर सड़क और पडसा मुक्त चौक से मुंडासाई तक 11.7 किलोमीटर सड़क का भूमि पूजन किया गया। 


बीते दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीण ने दोनों सड़कों की हालत को बयां करते हुए निर्माण कार्य का मांग किए थे। इसी को देखते हुए दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।  इन दोनों सड़कों के निर्माण होने से झारखंड और उड़ीसा सीमा आने जाने में काफी आसानी होगी। किसी भी क्षेत्र का विकास उनके सड़कों के बेहतर होने से पता चलता है। क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी तो विकास का रास्ता अपने आप खुलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मझगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। जिससे लोगों को सड़क के लिए किसी प्रकार की परेशानी उठानी ना पड़े। 


विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे झारखंड में विकास की नहीं यह गाथा लिख रहे हैं। सड़क, पुल पुलिया, स्वास्थ्य भवन, प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन जो भी जरूरत की चीज हैं उन्हें झारखंड पूरा करने में लगी हुई है। जिससे आम जनता को सभी प्रकार की सुविधा मिल सके। इस मौके पर गोकुल पोलाइ, मो. मुजाहिद, धनुर्जय तिरिया, राजेश पिंगुआ, दिलबर हुसैन समेत ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post