सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने सरायकेला व राजनगर में पवित्र कलश यात्रा निकाला।
सरायकेला में भाजपा द्वारा आयोजित कलश यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो भी शामिल थे। कलश यात्रा बिरसा चौक से निकली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांव से संग्रह किए गए मिट्टी पार्टी जिला अध्यक्ष को सौंपा। अमृत कलश में पवित्र मिट्टी लिए कार्यकर्ता यात्रा में शामिल थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। भगवान बिरसा मुंडा चौक से लक्ष्मी मंदिर तक आयोजित इस कलश यात्रा में कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा भी लिए हुए थे। कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा के दौरान "वीर शहीद अमर रहे", "मेरी माटी मेरा देश" का नारा बुलंद कर रहे थे।
कार्यक्रम में प्रभारी राजा सिंहदेव, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, महिला नेत्री, कार्यकर्तागण कलश यात्रा में शामिल थे।
राजनगर प्रखंड में शहदेव महतो चौक से प्रखंड मुख्यालय तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा निकाला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांव से संग्रहित पवित्र मिट्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष के माध्यम से प्रभारी को सौंपा। मौके में प्रभारी पूर्व विधायक अनंत राम टुडू ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। सभी जगह का मिट्टी संग्रह कर जिले के माध्यम से दिल्ली भेजा जाएगा। वहां बन रहे अमृत वाटिका में इस मिट्टी का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य देश के लिए अपना सर्वत्र बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को याद कर उनका सम्मान करना है।
कार्यक्रम में कुबेर कांत षड़ंगी, हरेकृष्णा प्रधान, राजनगर पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो, राजनगर पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो के अलावे अनंत साहू, उज्जवल मोदक, नुनू राम महतो, अर्जुन महतो आदि कार्यकर्ता कलश यात्रा में शामिल थे।

