कोल्हान विश्वविद्यालय परिवार को नेक द्वारा B ग्रेड प्राप्त होना काफी ऐतिहासिक क्षण : छात्र संघ


चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय को अपने स्थापना के 14 साल बाद नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) से बी ब्रेड प्राप्त हुआ है। नैक मुख्यालय की ओर से आधिकारिक रूप से बी ग्रेड का पत्र विश्वविद्यालय को प्राप्त हो गया है। पिछली बार कोल्हन विश्वविद्यालय को 1.88प्वाइंट प्राप्त हुआ था, जिस कारण कोल्हन विश्वविद्यालय को सी ग्रेड मिला था। 

कोल्हान विश्वविद्यालय को नैक के ग्रेडेशन में सीजीपीए 2.13 प्राप्त हुआ, जिसके कारण दूसरे चक्र में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। यह ग्रेड 6 अक्तूबर 2023 से अगले पांच साल तक वैध रहेगा।सी ग्रेड के बाद विश्वविद्यालय को बी ग्रेड प्राप्त होने से विश्वविद्यालय में शनिवार को काफी खुशी का माहौल था। कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ सचिव सुबोध महाकुड़ ने कहा कि राष्ट्रीय मूल्याकंन और प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय को समीक्षोपरान्त बी ग्रेड में उन्नयन करने पर बेहद खुशी जताई है।

वाकई कोल्हान विश्वविद्यालय को नेट द्वारा बी ग्रेड प्राप्त होना काफी सुनहरा क्षण है और यह तमाम सभी संघर्षशील प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इसे प्राप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तमाम पदाधिकारी शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र संघ के संघर्षशील साथीगण एवं तमाम विद्यार्थियों सबका मैं आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

तमाम सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post