सरायकेला जिला मुख्यालय में रही विजयादशमी का उल्लास


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में विजयादशमी (दशहरा) उत्सव में रही भक्त श्रद्धालुओं की अपार भीड़, भक्ति उल्लास का रहा माहौल।


भक्त श्रद्धालुओं का रुख पूजा पंडाल व मंदिर की ओर रहा। पब्लिक दुर्गा पूजा मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की। कुछ लोगों ने सिंदूर खेला रश्म भी अदा किया। शाम तक यहां लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम झूमर नृत्य गीत का भी आनंद लेने में मशगूल दिखे। पूजा विसर्जन के बाद कमिटी सदस्यों व भक्तों द्वारा माता दुर्गा की प्रतिमा को खरकाई नदी में विसर्जित किया गया।


इधर पुराना बस स्टैंड के निकट सरकारी प्रयास से आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में विजयादशमी भक्ति उल्लास भरा रहा। पूजा विसर्जन के बाद माता की प्रतिमा विसर्जित किया गया।


स्टेडियम के निकट सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में विजयादशमी आनंद भरा रहा। यहां भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए कलाकारों ने शाम तक दर्शकों की समां बांधे रखा। अंत में भक्ति पूर्वक माता की प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में कमिटी के सदस्य, भक्त जुटे रहे और खरकाई नदी में प्रतिमा विसर्जन किया। 


इंद्राटांडी  में सरायकेला दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में विजयदशमी के रोज लोगों ने सिंदूर खेला का रश्म निभाया और माता के प्रति आस्था जताया। इंद्राटांडी में भी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी  द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में विजयादशमी का उल्लास रहा। यहां शाम तक लोग झूमर नृत्य गीत का आनंद लेने में मशगूल दिखे। पूजा विसर्जन के बाद कमिटी सदस्यों व भक्तों ने माता दुर्गा की प्रतिमा का खरकाई  नदी में विसर्जन किया।


बताते चलें कि विजयादशमी में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने भी यहां आरएसएस का स्थापना दिवस पर नगर परिक्रमा की एवं विजयादशमी को यादगार बनाया। दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान पुलिस प्रशासन सक्रिय रही। विजयादशमी में हर्षोल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post