रांची में झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ 27 को, विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों के साथ तैयारी का लिया जायजा


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड के राजधानी रांची,मोरहावादी स्थित मरंङ गोमके जयपाल सिंह एसट्रो  टर्फ हॉकी स्टेडियम में झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ 27 अक्टूबर को हो रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन को लेकर स्टेडियम पूरी तरह सजधज कर तैयार है। 


झारखंड के विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने देर शाम तैयारी का जायजा लिया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेशक सुशांत गौरव, रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सहित संबंधित पदाधिकारी भी थे। 


विकास आयुक्त श्री सिंह ने स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, कंट्रोल रूम आदि का जायजा लेते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के सभी एंट्री के गेट का भी मुआयना किया और पदाधिकारियों को पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post