झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष बने उपेंद्र महतो, महासचिव बने बृजेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष में बने के ०दुर्गा राव


सरायकेला : झारखंड जनरलिस्ट एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां जिला की कार्य समिति की बैठक चांडिल अनुमंडल  के हुमिद में  आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत विशेष रूप से उपस्थित थे। एकदिवसीय कार्यसमिति की बैठक में सरायकेला-खरसावां जिला में पुराने कमेटी को भंग करते हुए नव नियुक्त कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से सरायकेला खरसावां जिला के अध्यक्ष पद पर उपेंद्र प्रसाद महतो, एवं महासचिव में बृजेश शर्मा उर्फ बिल्लू का चयन किया गया। साथ ही 

कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में पुनः के दुर्गा राव को मनोनीत किया गया।


कार्यसमिति के बैठक से पूर्व राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल्यानंद को बुके और शोल पहनकर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा संगठन की मजबूती एवं कई बिंदु पर चर्चा की गई। साथ ही जिले में अवस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अभय लाभ, संयुक्त सचिव मनोज सोनकर, सुरेंद्र मार्डी, प्रदेश सदस्य शेख अलाउद्दीन, पूर्व प्रदेश सचिव प्रताप मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाग्यसागर से सिंह को झारखंडी संस्कृति अंगवस्त्र एवं बुकें देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से चांडिल अनुमंडल के पत्रकार हिमांशु गोप, संजय शर्मा, संजय महतो, मृत्युंजय बर्मन, विजय साहु, चंद्रशेखर, भास्कर मिश्रा, गणेश सरकार,जगजीवन महतो, उपस्थित थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post