सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर "चलो करें आवास पूरा" अभियान का समीक्षा किया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त नें प्रखंड अंतर्गत लाभुकवार लंबित आवास एवं अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का समीक्षा की। और आगामी 10 अक्टूबर 2023 तक सभी पंचायतों में लंबित आवास को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री गागराई नें क्षेत्रीय पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान लाभुकों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित आवास को पूर्ण करने हेतू प्रेरित करने तथा सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शत प्रतिशत लंबित आवास को पूर्ण कराने की ओर पहल कर अभियान को सफल बनाए।
बैठक मे जिला समन्वयक आवास योजना, प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित थे।
