विधानसभा की टीम पहुंची सरायकेला, जिला में संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड विधानसभा की जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति श्री रामदास सोरेन के नेतृत्व में टीम सरायकेला खरसावां जिला पहुंची और जिला में संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ सरायकेला परिसदन में बैठक की।

टीम में शामिल समिति के सदस्यों में ईचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो, बहरागोड़ा विधायक श्री समीर महांती भी बैठक में उपस्थित थे।


बैठक के दौरान उक्त समिति के सभापति श्री सोरेन ने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की एवं योजनाओं को निर्धारित समयाविधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएसआर मद से कल्याणकारी योजनाओं का चयन करने, उसके क्रियान्वयन तथा मासिक समीक्षा सुनिश्चित करने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।


बैठक के दौरान उन्होंने अवैध माइनिंग, परिचालन पर नियम संगत कार्रवाई करने का भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिला के उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, आई.टी.डी.ए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दराइबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार के अलावे सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post