नेवटिया माइंस एंड इंडस्ट्रीज में डीबर देवगम की जमीन का सीमांकन 16 सितंबर को

डीबर देवगम की मांग पर अंचल कार्यालय करेगा सीमांकन


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कोल्हान भूमि बचाओ समिति के कोषाध्यक्ष मतकमहातु निवासी डीबर देवगम की विवादित जमीन का सीमांकन 16 सितंबर को सदर अंचल कार्यालय द्वारा किया जायेगा। इस संबंध में डीबर देवगम को भी सीओ सदर की ओर से पूर्व में ही लिखित सूचना दी जा चुकी है। 


रैयत डीबर देवगम की इस जमीन के आधे हिस्से पर नेवटिया माइंस एंड इंडस्ट्रीज का कब्जा है। अब यह इंडस्ट्री बंद हो चुकी है। जबकि बाकी जमीन इंडस्ट्री की चहारदीवारी के बाहर है। इसी विवाद को सुलझाने के लिये डीबर देवगम ने सदर अंचल कार्यालय में आवेदन देकर सीओ से सीमांकन की मांग की थी। 


रैयत डीबर देवगम ने बताया कि उनकी जमीन पर कारोबारी बनवारी लाल नेवटिया का अवैध कब्जा है। इसका खाता संख्या-54, मौजा-मतकमहातु, खेसरा संख्या-1116, हल्का-3 तथा रकवा 1.44 एकड़ है। ज्ञात हो कि डीबर देवगम की शिकायत पर पूर्व में सदर अंचलाधिकारी गोपीनाथ उरांव ने मामले की जांच की थी और शिकायत को सही पाया था। इसके अलावा विधायक लोबिन हेंब्रम ने एलआरडीसी तथा अंचलाधिकारी सदर के साथ भी मामले की भौतिक जांच तथा सत्यापन किया था। 

इसमें भी डीबर देवगम की शिकायत सही पायी गयी थी। डीबर देवगम ने बताया कि यह जमीन खतियान में उनके पिता स्वर्गीय मोरन सिंह देवगम के नाम से दर्ज है। चालीस साल पहले टुंगरी निवासी कारोबारी बनवारी लाल ने फैक्ट्री खोलने के लिये लीज पर जमीन ली थी। लेकिन लीज अवधि खत्म होने और फैक्ट्री बंद होने के बाद भी जमीन वापस नहीं किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post