सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : भारतीय जनता पार्टी राजनगर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने बूथ के हर घर से मिट्टी संग्रह की। और कुर्मी भवन में बैठक कर 3 अक्टूबर संकल्प यात्रा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल करने के लिए कमर कसी।
बैठक में भाजपा झारखंड एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मारांडी की संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर बूथ हर घर से मिट्टी संग्रह किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने बैठक में महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
बैठक में पूर्व विधायक अनंतराम टुडू , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश हंसदा , एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरे कृष्णा प्रधान , एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मेघ राय मार्डी , मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, महामंत्री आनंद कुमार साहू,दिलीप राउत , राम रतन महतो , कमलेश्वर महतो आदि उपस्थित थे ।


