बैठक में जिला परिषद, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य और मुखिया हुए शामिल
कहा टेंडर मे गुंडागर्दी से योजना ली जाती है और कमीशन के रूप मे 40% का बंदर बाँट होता है। डीएमएफटी फंड को लूटने का फंड बना दिया गया है।
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जिला सभागार मे मुखिया संघ दवरा आयोजित त्रि स्तरीय पंचायत प्रतिनिधिओं का बैठक हुआ जिसमे जिला परिषद, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य और मुखिया शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सर्व सम्मिति से झींकपानी जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा के नेतृत्व मे हुआ। सभी सदस्य पंचायत चुनाव के बाद अपने छेत्रो मे बिकास काम नहीं होने से और सरकारी पदाधिकारी दवरा मान सम्मान नहीं मिलने को लेकर अपनी अपनी बाते रखी। प्रमुख संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा ने कहा की डीएमएफटी फंड अगर हम पंचायत प्रतिनिधिओं को जिला परिषद के माध्यम से होता तो छेत्र का बिकास पुरे राज्य मे सबसे ज्यादा यहाँ होता लेकिन डीएमएफटी फंड को बिधायक सांसद अपना Stay के रूप मे फर्जी ग्राम सभा कर योजना ली जा रही है। टेंडर मे गुंडागर्दी से योजना ली जाती है और कमीशन के रूप मे 40% का बंदर बाँट होता है।
डीएमएफटी फंड को लूटने का फंड बना दिया गया है।
जिला परिषद मानसिंग त्रिया ने कहा की हम लोंगो को सम्मान नहीं मिलता और मानदेय बहुत कम है जिससे हमलोग छेत्र का दौरा नहीं कर पाते। मादव चंद्र कुंकल ने कहा की सरकार को किसी भी रूप से पेसा कानून के तहत अधिकार देना होगा। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र बॉय पाई ने कहा की हमलोंगो को जीतने भी बिभाग दिए गए हैं और पंचायत प्रतिनिधिओं से निरिक्षण करना है उसका अनुपालन नहीं हो रहा है। बैठक का अध्यक्षता कर रहें जॉन मिरन मुंडा ने कहा की 32 साल बाद पंचायत चुनाव हुआ और अब तीसरी बार हो चूका है लेकिन जिस मकसद से पंचायत चुनाव हुआ आजतक अधूरा है।
पंचायत चुनाव गाँव की सरकार है जो ग्राम सभा से संचालित होता है।
यह गाँव की सरकार है जिसमे केंद्र और राज्य सरकार हस्तछेप नहीं कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है सभी को कर्मचारी जैसा काम कराया जा रहा है। आज जमीनी स्तर मे मुखिया, वार्ड सदस्य पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सबसे ज्यादा मेहनत करते हैं लेकिन उसके हिसाब से उन्हें मानदेय और मान सम्मान नहीं मिलता।
बैठक मे सर्व सम्मिति से तय हुआ की पंचायत प्रतिनिधियों को मान सम्मान और बिकास के लिए एक जिला स्तरीय कमिटी वनाई जायगी जो वार्ड सदस्य से जिला परिषद सदस्यों से मिलकर बनेगी और सरकार से डीएमएफटी फंड को जिला परिषद दवरा संचालित करना, पेसा कानून के तहत पंचायत प्रतिनिधिओं को अधिकार देना मानदेय सम्मान जनक रूप से देने का मांग किया जायेगा। आगामी बैठक 21 को हरिगुटू क्लब हो समाज महासभा मे करने का निर्णय लिया गया।

.jpeg)
