जिप सदस्यों की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर लगा मनमानी का आरोप


टोंटो प्रखंड में योजना के नाम पर हुई भारी लूट, ईडी व सीबीआई से जांच कराने की हुई मांग

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम का जिला परिषद कार्यालय में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन की अध्यक्षता में हुई जिला परिषद सदस्यों की सामान्य बैठक में जमकर हंगामा हुआ. लगभग एक घंटे तक सुचारू रूप से बैठक चली. लेकिन एक घंटे के पश्चात बैठक में हो हंगामा शुरू हो गया. जिला परिषद सदस्यों ने कुछ मामले में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया. झींकपानी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने दोनों पर डीएमएफटी फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगते हुए अविलंब इस्तीफा देने की मांग की. कहा कि गलत तरीके से काम हो रहा है.


जिला परिषद सदस्य के क्षेत्र में डीएमएफटी फंड पर काम होनी चाहिए. जिला में यह काम जनहित में होना चाहिए. जिप सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने चाईबासा में झारखंड के नाम पर संचालित तंबाकू फैक्ट्री पर बैन लगाने की मांग की. कहा कि अन्य राज्यों में झारखंड के नाम से तंबाकू बिक रही है, जिससे झारखंड बदनाम हो रहा है. इस दौरान अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के समझ रखा. हंगामा को देखते हुए बीच में ही जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन बैठक छोड़कर चली गई. लेकिन कुछ देर बाद वापस आ गई जिसके बाद सुचारू रूप से बैठक हुई.


झींकपानी प्रखंड के जिप सदस्य ने किया धरना - प्रदर्शन

सदन के अंदर विरोध करते जिप सदस्य व जिला परिषद कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते लोग
जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर में ही धरना प्रदर्शन पर बैठ गए. इस दौरान कामगार यूनियन महासभा के कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया. जिप सदस्य ने बैठक का बहिष्कार करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में सदस्यों का सुझाव नहीं लिया जा रहा है. अपने तरीके से ही कम किया जा रह है. उनकी कई मांगे अब भी लंबित है, जिसे पूरा नहीं किया गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. जिला परिषद सदस्य का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है. लेकिन यहां जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं होता है, यह जनप्रतिनिधियों का अपमान है. सदन भी सुचारू रूप से नहीं चलता, अपने मनमानी तरीके से ही सदन चलाया जाता है.

सामान्य बैठक में डाक बंगला का प्रस्ताव पारित

जिला परिषद की सामान्य बैठक में डाक बंगला का प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है. डाक बंगला में पुराने कुछ लोगों का कब्जा था जिसे हटा दिया गया है. अब दोबारा मरम्मत करने का निर्णय लिया गया है. इसे लेकर डीडीसी द्वारा जिला परिषद सामान्य बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. जल्दी इसका डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा और इसकी मरम्मत की जाएगी. मालूम हो की डाक बंगला बनने से जिला परिषद सदस्यों को रहने और रात में ठहरने की व्यवस्था हो जाएगी. आधिकारिक रूप से जिला परिषद सदस्यों के लिए अलग से कोई भी गेस्ट हाउस नहीं था जिस कारण जिप सदस्यों को काफी परेशानी होती थी.

यह भी जाने क्यों हुई हंगामा

 जिला परिषद की सामान्य बैठक में टोन्टो प्रखंड में हो रहे योजनाओ में भारी लुट खसोट के विरुद्ध बड़ी उम्मीदों के साथ जुलुस प्रदर्शन कर माननीय को मांग पत्र सौप रहे है।

1) हमारा टोंटो प्रखंड आज भी सबसे पिछड़ा प्रखंड में गिना जाता है क्योंकि यहाँ शिक्षा की बहुत कमी है जिसके कारण लोग अपने अधिकारों को नही जानते है और कुछ दबंग लोग सभी सरकारी योजनाओं में हावी है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का मकसद गाँव की सरकार स्थापित करना है परन्तु 10 साल बीत गये आज तक गाँव की सरकार स्थापित नही हो पाया क्योंकि आज भी योजनाओ को फर्जी ग्राम सभा कर ली जा रही है और एक विशेष प्रभाव के लोग ही योजनाओं को चला रहे है जिसका नतीजा है की बहुत सा योजना अधुरा है लेकिन पूरा पैसो का निकासी हो चुका है। गाँव के लोग आज भी सड़क, बिजली पीने का पानी और रोजगार जैसे मुलभुत समस्याओ से परेशान है जब हमलोग जनता के द्वारा जीत कर आये है और अपने क्षेत्र का विकास के लिए योजना ग्राम सभा के माध्यम से मांग करते हैं तो BDO और प्रमुख अपने सांठ-गांठ से हमारे योजनाओ को दर किनार कर अपने पसंद और चाहते लोगों को दे देते हैं और योजनाओ को अधुरा भी छोड़ देते है जिससे सरकारी राशि का गवन हो रहा है और आम जनता त्रस्त है और हमारे क्षेत्राधिकार की योजनाओ को बनाकर पेरे प्रखण्ड में चला रहे हैं जिसकी हमें कोई जानकारी नही है। प्रमुख अपने लाभुक समिति

जलमिनार का निर्माण बिना सहमति और जानकारी लिए :

ग्राम पेरतोल के ठाकुर पान घर में सोलर जलमिनार का निर्माण ।

 बड़ा झींकपानी पंचायत के प्रखण्ड परिचार में सोलर जलमीनार का निर्माण ।

कोदंवा पंचायत में तमडिया टोला में सोलर आधरित जलमीनार का निर्माण ।

ग्राम पदमपुर में रेडिया बासा बासा में पॉड घर के पास सोलर आधरित जलमीनार का निर्माण (सेरेगसिया प्रचाम)
 ग्राम पदमपुर के कर्मचारी भवन से विपिन लागुरी के घर तक 200 फीट पी०सी०सी० पथ निर्माण (सेरेगसिया पंचायत)

 ग्राम उदलकम में पुरसत सिद्ध घर के पास सोलर जलमीनर का निर्माण (टोन्टो पंचायत) । 7) कोंदवा पंचायत में ग्राम दोकटा में बाईगुटू स्कुल चपाकल में सोलर जलमीनार का निर्माण ।

ग्राम बामेवासा पंचायत के ग्राम रांतगगोए में संजय बारी घर के पास सोलर जलमीनर का निर्माण

 ग्राम बामेवासा पंचायत के ग्राम मौदा में रूकुल के सामने सोलर जलमीनार का निर्माण।
 ग्राम नीमडीह पंचायत के ग्राम राजंका ऊपर टोली मैदान के पास पुतकर हेस्सा घर के पास सोलर जलमीनार का निर्माण ।

नीमडीह पंचायत के ग्राम नीमडीह गुटू में किशोर बालमूचु घर पास चापाकल में सोलर जलमीनार का निर्माण।

 सुन्डी सुरनिया में सिंकुसाई में जेना सिंकु घर के पास चापाकल में सोलर जलमीनार का निर्माण।

 टोन्टो पंचायत के ग्राम टोन्टो दिउरीसाई में गोमेया लागुरी घर के पास चापाकल में सोलर जलमिनार का निर्माण।

टोन्टो पंचायत के ग्राम कुदामसदा में टोला चेतनसाई सिकन्दर लागुरी घर के पास चापाकल में सोलर जलमीनार का निर्माण।

 कोंदवा पंचायत के दोक्कटा में महाबुरु टोला मुख्य सड़क पुलिया के सामने से बैर पेड़ तक 100 फिट पक्की गार्डवाल का निर्माण।

बामेबासा पंचायत के ग्राम रतंगगोए में इमली पेड़ सुसून आकड़ा से दुलाल बारी के घर तक पेबर ब्लोक का निर्माण।

पुरनापानी पंचायत के ग्राम गोतोम्पी में प्राथमिकी विद्यालय से कैरा मुन्दुईया घर तक 200 फीट पी०सी०सी० पथ का निर्माण।

 नीमडीह पंचायत के हेस्सा सुरनिया गाँव में धिनीगुरु से बडमलोंगा तक 200 फीट पी०सी०सी० निर्माण।

 नीमडिह पंचायत के ग्राम सानकुचिया में धासीराम मुण्डा घर के पास 3x3 RC पुलिया निर्माण।

 बामेबासा पंचायत के ग्राम में कोदे घर से विजय घर के पास 3x3 RC पुलिया निर्माण।

 बामेबासा पंचायत के ग्राम बामेबासा टोला रूतागगोरा में सुमन बारी घर से बारी घर तक 267 फीट पेब्स ब्लॉक सड़क निर्माण दुलाल बारी घर तक 365 फीट चौडाई 5 फीट पेब्स ब्लॉक सड़क निर्माण।

 केंजरा पंचायत के ग्राम सालीकुटी से डाउडांगुवा जाने वाला सड़क में 3x3 RC पुलिया निर्माण । (23) ग्राम टोन्टो गालुसाई में पावर गिरीड आठ साल से आधुरा पड़ा है उसका जाँच हो।

टोन्टो बांदबेड़ा में आगंनबाड़ी भवन का निर्माण घटिया निर्माण व आदुरा कार्य कर छोड़ दिया गया है।

ग्राम टोन्टो के बोदराबासा तालाब के सामने पूर्व में बनी पुलिया के ऊपर ही घटिया स्तर का सामने 3.4 RCC AYR 100 FEET गार्डवाल पुलिया का निर्माण कर दिया गया है का निर्माण । ACTIVITY CODE- 610939681

 टोन्टो हेन्देबुरू में REO सड़क से हेन्देबुरू जाने वाली सड़क का घटिया बालू से निर्माण किया गया है। श्याम

लागुरी घर के सामने मिटटी सीमेन्ट से निर्माण किया गया है। 4.4 का RCC पुलिया का निर्माण । ACTIVITY CODE- 61252898 1 27 ) ग्राम कुदामसादा में आंगनबाड़ी के सामने जलमीनर के निर्माण कार्य में प्लेटफार्म नहीं बनाया गया है।

पुरानी योजना की सूची जिसका कार्य अधुरा है :

 ग्राम हेस्सा सुरनिया से चालगी जाने वाली सडक में पानसिंग हेस्सा खेत के पास 3ग3 का तट पुलिया निर्माण होना था परन्तु पुलिया निर्माण नहीं हुआ है और राशि का निकासी हो चुका है।

ग्राम गादाहातु श्रीधर चौक से गारदी मास्टर चौक तक 200 फिट PCC पथ निर्माण अधूरा है परन्तु राशि का निकासी हो चुका है। 

ग्राम कुदाहातु लादूरा घर जाने वाली सड़क में 2x2 का RCC पुलिया निर्माण की जॉच किया जाये।

 ग्राम सान झींकपानी से मुख्य सड़क से बरगद पेड़ तक 200 फिट पी०सी०सी० पथ निर्माण की जाँच किया जाये।

ग्राम बड़ा लिसिया में 100 फिट पक्की नाली का निर्माण की जॉच किया जाये।

ग्राम सान झींकपानी में मुख्य सड़क से मानदक तक 100 फिट पी०सी०सी० पथ का निर्माण की जाँच किया जाये।

 ग्राम कोन्दवा में जल नल योजना की जाँच किया जाये।

 ग्राम बामेबासा में जल नल योजना की जाँच किया जाये।

 ग्राम निमडीह में जल नल योजना की जाँच किया जाये।

 ग्राम पुरनापानी में जल नल योजना की जाँच किया जाये।

ग्राम गीतिलगुटू में जल नल योजना की जाँच किया जाये।

ग्राम दुरूला में सुरजा चौधरी के नीचे 2x2 का RCC पुलिया निर्माण की जाँच किया जाये।

ग्राम तुरीबासा से नुरदा जाने वाली सड़क पर 4x3 का RCC पुलिया निर्माण की जाँच किया जाये। 41) ग्राम बामेबासा टोला रतंगोय मुरजुम्बा रोड में 4x3 का RCC पुलिया निर्माण की जॉच किया जाये।

ग्राम सिरिंगसिया पंचायत भवन से पीतिदिरी जाने वाली सड़क पर 4x3 का RCC पुलिया निर्माण की जाँच किया जाये।

ग्राम बड़ा लिसिया में सामुदायिक शौचालय (स्कूल के पीछ) निर्माण की जॉच किया जाये।

ग्राम दोकटटा के ओवन होनहागा घर से रासिका दोराईबुरू के खेत तक 200 फिट पक्की नाली का निर्माण की जॉच किया जाये।

हमारा मांग है की टोन्टो प्रखंड में पिछले कार्यकाल से वर्तमान कार्यकाल तक का मुखिया, पंचायत समिति और जिला परिषद का तमाम योजनाओं का इ० डी० या सी०बी०आई० से जाँच हो और दोषियों पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किया जाये ताकि आम जनताओ का बिकास को आजादी के बाद भी लुटने वाले को छुट ना मिले।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post