गम्हरिया : सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड संसाधन केंद्र में आज बुधवार को सभी विद्यालय से शिक्षकों को नेत्र जांच प्रशिक्षण नेत्र सहायक डॉ. गोपीनाथ यादव एवम रिसोर्स शिक्षिका सीमा कुमारी द्वारा दिया गया।
श्री यादव द्वारा बताया गया कि सभी प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षक अपने विद्यालय के बच्चों का नेत्र जांच हेतु चिन्हित करेंगे एवं चिन्हित किए गए बच्चों को 16 सितंबर को प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में आयोजित नेत्र जांच शिविर भेजेंगे।
जहां पर डॉक्टरों द्वारा बच्चों के नेत्र जांच किया जाएगा जिसके उपरांत आवश्यकता अनुसार उन्हें नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा ताकि बच्चों को विद्यालय में पठान-पाटन में कठिनाई नहीं हो सके।
इससे संबंधित फॉर्मेट का भी वितरण किया गया जिसमें चिन्हित किए गए बच्चों का विवरण सहित निर्धारित तिथि को जांच कैंप में जमा कराना है।

