चाईबासा (संतोष वर्मा) : श्री राणी सती जी मन्दिर आमला टोला चाईबासा में दो दिवसीय भादो-अमावस्या महोत्सव का मंगल पाठ के साथ समापन आज हुआ।
मन्दिर ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पसारी ने बताया कि आज प्रातः माता के मंगला आरती के साथ दर्शानार्थ पट खोला गया। भक्तों ने अमावस्या स्वस्तिक पूजन और चुनरी चढ़ा कर पूजन किया।
सवामनी भोग, ज्योत-आरती एवं अपराह्न 3 बजे से गायिका श्वेता अग्रवाल जी रामगढ़ ने मंगल पाठ किया और भजन गया।
उनके साथ महिलायें , बालिकाएँ ने भी मंगल पाठ किया ।प्रमाणिकता है कि मंगल पाठ करने से माँ जगदंबा मनोकामनाएँ पूर्ण करती हैं।
संध्या में छप्पन भोग, आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया हुआ।
संरक्षक श्री मुकुँद रुँगटा जी ने सपत्नीक पूजन किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट सदस्य इंद्र पसारी, प्रभात पसारी, एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य सुशील पसारी, कन्हैया लाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, राकेश बुधिया, नारायण पाडिया, अभिषेक पसारी, चितवन पसारी, बजरंग अग्रवाल, अनूप जोशी, तन्मय पसारी, प्रियांशु केडिया, कपिल गोयल, प्रतीक भलोटिया, अंचल पसारी, एवं अन्य भक्त गण लगे थे।

