जर्जर अनुपयोगी जल मीनार को हटवाया जाए : त्रिशानु


चाईबासा : प.सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा शहर स्थित सरकारी बस स्टैंड , चाईबासा में तत्कालीन बिहार राज्य में अधिष्ठापित जर्जर अनुपयोगी जल मीनार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है । मामलें पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को प.सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से जनहित में दुर्घटना को आमंत्रित करते पूर्ण रूप से जर्जर अनुपयोगी जल मीनार को हटवाने का मांग किया है।

त्रिशानु राय ने कहा कि सरकारी बस स्टैंड , चाईबासा में हमेशा यात्रियों का आवागमन रहता है , बसों का भी परिचालन होता है इसलिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा मामलें पर यथोचित पहल किए जाने की नितांत आवश्यकता है ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post