* एसडीओ कार्यालय के मुख्य गेट के पास वर्षों पुरानी विशाल पेड़ की डाली अचानक भरभरा कर गिरी,एक कर्मी हुआ घायल, राहगीरों की बची जान
* आपदा और आपदा से निपटने वाले संबंधित लोग और विभाग लापरवाह, मौत बनकर खड़ी है सदियों पुराने विशाल विशाल पेड़, नहीं होती कटाई छटाई
चाईबासा : सावधान : पेड़ के नीचे खड़े ना रहे _पेड़ कभी भी आप पर गिर सकता है और आप प्राकृतिक अनहोनी घटना के शिकार हो सकते हैं, जान माल की भी क्षति उठानी पड़ सकती है। चाईबासा में सड़क किनारे खड़े विशाल वृक्ष मौत बनकर खड़ी है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वही संबंधित विभाग और पदाधिकारी भी पूरी तरह लापरवाह है और आपदा को आमंत्रित कर रहे हैं, आपदा प्रबंधन विभाग आपदा होने का इंतजार कर रहा है , लेकिन प्राकृतिक और अनहोनी होने वाली घटनाओं ,आपदाओं को रोकने की दिशा में कोई कारगर पहल नहीं कर रहा है।
बडी दुर्घटना....
मामला आज अपराह्न लगभग 2 बजे कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा शहर के बीचो-बीच एसडीओ कार्यालय के मुख्य गेट के समक्ष हुआ यहां वर्षो पुरानी विशाल पेड़ की विशाल डाली अचानक भडभड़ा कर गिर गई यह महज संजोग था कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। एसडीओ कार्यालय के मुख्य गेट और सड़क में उस समय लोगो की आवाजाही कम थी और लोग कम थे। जिसके कारण बडी दुर्घटना नहीं हुई लेकिन मुख्य गेट के पास खड़े एसडीओ कार्यालय के ही एक कर्मचारी जो मोटरसाइकिल खड़ी कर फोन पर बात कर रहे थे इसी बीच उन पर पेड़ की विशाल डाली गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंन-फानन में एसडीओ ऑफिस के कर्मी और एनएच के कर्मचारियों ने घायल कमी को उठाकर सदर अस्पताल ले गए ,जहां उपचार के लिए भर्ती कराया, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है अंदरूनी छोटे लगी है।
प्राकृतिक आपदा और अनहोनी की घटना कभी भी किसी के साथ भी हो सकती है, मगर यहां तो प्राकृतिक और अनहोनी घटनाओं को आमंत्रित किया जा रहा है । चाईबासा के मुख्य सड़कों पर विशाल, विशाल वर्षों पुराने पेड़ खड़े हैं आए आए पेड़ की डालियां गिरती रहती हैं। वर्षों पुराने वृक्ष और विशाल पेड़ों की समय पर कटाई, छटाई नहीं होती। संबंधित नगर परिषद, वन विभाग, बिजली विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
एसडीओ का कार्यालय के मुख्य गेट के पास अपराह्न 2:00 बजे आज विशाल वर्षों पुरानी विशाल पर की विशाल डाली टूटकर गिर गई।
जिससे दर्जन लोगो और सड़क से गुजरने वाले लोग को की जान बच गई। घटना के 5 मिनट पहले सदर थाना प्रभारी भी एसडीओ कार्यालय से अपने वाहन से गुजरे थे। अमूमन पेड के छांव के नीचे काफी संख्या में लोग ,राहगीर खड़े होते हैं। एसडीओ कार्यालय, कोर्ट आदि होने और मुख्य सड़क होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से होकर आवाजाही करते हैं। खुद एसडीओ भी इसी मुख्य गेट से होकर आना-जाना करते हैं। इस सड़क से कई वीआईपी , भीवीआईपी भी आना-जाना होता है। सिर्फ एसडीओ और कोर्ट वाली सड़क ही नहीं पूरे चाईबासा के पूरे सड़कों की यही स्थिति है। सदियों पुरानी विशाल ,विशाल पेड़ पौधे खड़े हैं , जिसकी नियमित रूप से जांच और कटाई छटाई करने की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और समय रहते जान माल की छाती को रोका जा सके।

