![]() |
| के.एस कॉलेज |
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित स्कूल कॉलेज में शिक्षक दिवस का उल्लास रहा।
काशी साहू कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। आचार्य एवं प्राचार्य की गुणगान की। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक को अपना आदर्श बताया।
इधर कुमार विजय प्रताप राज्य संपोषित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय में भी बालिकाओं ने शिक्षक दिवस में शिक्षकों की गुणगान की। यहां बालिकाओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर स्वागत किया।
![]() |
| के.भी.पी.एस.डी +2 गर्ल्स हाई स्कूल |
मौके में शिक्षकों ने केक काटा और इस दिवस को यादगार बनाया। प्राचार्य नारायण कुमार, शिक्षक प्रवीण रथ, शिक्षिका मीनाक्षी रजक सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।
स्थानीय हंसाहुडी स्थित सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी कार्यक्रम हुई। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी भाषण से शिक्षकों को मोहित किया। बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद सर्वपल्ली राधाकृष्णन का भी जिक्र किया। एवं शिक्षक दिवस की महत्ता को बताया।
![]() |
| एस.एन.ई.एम स्कूल |
कार्यक्रम के दौरान गीत के जरिए भी बच्चों ने शिक्षकों की गुणगान की। विद्यालय में हुई कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विद्याधर दास,प्रिंसिपल प्रिय रंजन रथ, सेवानिवृत शिक्षक पुत्तू होता, शिक्षाविद आर.सेन गुप्ता एवं शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित थे। मौके में अभिभावक व शिक्षकों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। चारों ओर उल्लास का माहौल रहा।


