मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त नें किया समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने वर्चुअल बैठक आयोजित कर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत संचालित कार्यों का समीक्षा किया।

 बैठक में उपायुक्त ने विधानसभावार हाउस टू हाउस सर्वे, पन्ना वेरीफिकेशन, फिजिकल वेरीफिकेशन, रिप्लेसमेंट का ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज इत्यादि का समीक्षा कर आगामी एक सप्ताह के अंदर घर-घर सत्यापन केलंबित कार्यों को पूर्ण करने, फिजिकल वेरिफिकेशन तथा पन्ना वेरीफिकेशन सम्बन्धित कार्य प्रगति रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने तथा रिप्लेसमेंट का ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, पुअर क्वालिटी के लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने तथा सभी आवश्यक प्रविष्टियां का ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए। 


इस दौरान उपायुक्त में सभी निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सहायक निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी , तथा ऐसे ब्लू एवं ब्लू सुपरवाइजर जिनका कार्य प्रगति धीमा पाया गया है उनके साथ समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त के साथ निर्वाची निबंधन पदाधिकारी खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्ण कुमार, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी इचागढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री रंजीत लोहरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानूराम नाग, सभी सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post