लोकसभा प्रवास योजना की बैठक में सिंहभुम लोकसभा सीट जीतने की रणनीति बनी


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : भारतीय जनता पार्टी सरायकेला विधानसभा प्रवास योजना की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा 2024 की चुनावी तैयारी की परिचर्चा हुई प्रवास योजना द्वारा दिए गए दायित्वों की समीक्षा की गई समीक्षा उपरांत सरायकेला विधानसभा अन्तर्गत अभी तक गठित नहीं हुए बुथ समितियों का गठन जल्द करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चार-चार बूथों के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई। 

लोकसभा प्रवास योजना के प्रभारी उदय सिंहदेव ने बैठक का मकसद संगठन को मजबूती देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से जुड़ी कई स्थितियों के लिए प्रेरित करना बताया बैठक को शैलेंद्र सिंह, गणेश महाली, रमेश हांसदा जिला अध्यक्ष विजय महतो जिला प्रभारी जे बी तुबिद विधानसभा प्रभारी अशोक सारंगी एवं आदित्यपुर के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुमुद रंजन ने किया बैठक का संचालन विधानसभा संचालन समिति के संयोजक मनोज कुमार चौधरी ने किया।


बैठक में अभिजीत दत्त, कुबेर षाड़ंगी, मनोज तिवारी, ललन शुक्ला, श्रीमती रीता दुबे सोहन सिंह राजकुमार सिंह, सत्यप्रकाश महतो, मेघराय मार्डी, अभिषेक आचार्य संजय सरदार कृष्णा प्रधान, बिरेन्द सिंह, बद्रीनारायण दारोघा, नारायण महतो, मनोज महतो विषकंठ प्रधान तुषार कांत दुबे सहित सभी विधानसभा कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post