बेहतर शिक्षा से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है मुखिया : डॉ. दिनेश चन्द्र बोयपाई
चाईबासा (संतोष वर्मा) : गोइलकेरा प्रखंड में सरकारी स्कूल की लचर व्यवस्था को सुदृण करने के लिए ग्राम पंचायत कुईडा के सभागार में मुखिया डा. दिनेश चंद्र बोयपाई की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष,सदस्यों,ग्रामीण मुंडा,वार्ड सदस्य,आदि के साथ विशेष बैठक किया गया जिसमें समिति के अधिकार एवं कर्तव्य के बारे बताया गया सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए मुखिया डा. दिनेश चंद्र बोयपाई ने कहा कि बेहतर शिक्षा से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है और उसके लिए हम अभिभावकों का जागरूक होना अति आवश्यक है साथ ही साथ बच्चों में अनुशासन का समावेश कराना भी अति आवश्यक है।
चाइल्ड फंड के कार्यकर्ता चुमार सिंह सुरीन ने कहा बेहतर शिक्षा से ही बाल विवाह को रोका जा सकता है।
इसके लिए सभी जन प्रतिनिधि, मुंडा, वार्ड सदस्य, को जागरूक अभियान मिलकर चलाना चाहिए।स्पायर संस्था के संदीप बरुवा ने सभी सदस्यों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम में उल्लेखित बिंदुओं से सबों को अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार गोप और मंच संचालन संतनंदन जोंको ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश चंद्र पान, सुंदरजीत सुरीन, संग्राम तियू, बागुन होनहागा, विनय जमुदा, रामरई बोयपाई,आदि उपस्थित थे।

