गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में प्रभारी बीडीओ ने बैठक कर आवास सहायकों तथा सभी मुखिया को दिए दिशा-निर्देश


गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना को सौ प्रतिशत सफल बनाने के लिए गम्हरिया प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास सहायकों तथा क्षेत्र के सभी मुखिया के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने आवास सहायकों को अहम दिशा निर्देश दिए। 

बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सभी लाभुक को पहली किश्त के आवास की राशि आरटीजीएस के माध्यम से दिया जा चुका है। बीडीओ ने सभी आवास सहायक को लक्ष्य के मुताबिक आवास पूरा करने को कहा है, कार्य में किसी प्रकार की कोताही या शिथिलता बरतने पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post