चाईबासा आईईडी विस्फोट में हुए घायल जवान राजेश हुए शहीद, एक घायल


चाईबासा : सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट की घटना को अंजाम दिया है. इसमें कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गए. वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के संबंध चाईबासा पुलिस के द्वारा बताया गया कि भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के सरजोनबुरू और तुम्बाहाका अभियान चलाया जा रहा था. अभियान के दौरान तुम्बाहाका गांव के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट कर दो आईईडी बिछा रखा था. साथ ही रास्ते में गड्ढा कर लोहे का रड और स्पाइक होल लगा दिया था. जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया.

सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन आईईडी को नक्सलियों ने विस्फोट किया. जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रांची लाया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं इस घटना में इंस्पेक्टर भुपेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post