चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविंद्र भवन में शुरू हुआ

उद्योगपती मुकुंदलाल रुंगटा नें किया मतदान

चाईबासा : चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविंद्र भवन में शुरू हुआ।  जिसमे  अब तक लगभग 200 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। चाईबासा चेंबर में अध्यक्ष 1, उपाध्यक्ष 2, सचिव 1, कोषाध्यक्ष 1 और कार्यकारिणी के 10 पदों का चुनाव हो रहा है। जिसमें मतदाता बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी संजय चौबे, पंकज चिरानिया आदि के नेतृत्व में पूरे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव हो रहा है और मतदान की प्रक्रिया चल रही है।


चाईबासा चैंबर के चुनाव को लेकर विगत कई दिनों से सरगर्मी चल रही थी और प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे थे। कल देर रात्रि तक प्रत्याशियों का अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को  करने की करवाई प्रयास चल रहा था। आज अपराह्न 2:00 बजे तक मतदान होगा उसके बाद 3:00 बजे से वोटो की गिनती होगी। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्य, उसके पश्चात कोषाध्यक्ष,  सचिव, उपाध्यक्ष और सबसे अंत में अध्यक्ष के वोटो की गिनती होगी। संयुक्त सचिव के दो पदों पर दो प्रत्याशियों वकील खान और इंद्रजीत सिंह रंधावा निर्विरोध चुनाव पूर्व में ही जीत चुके हैं। मतदान की प्रक्रिया जारी है।


वहीं उद्योगपती श्री रूंगटा नें भी मतदान किया। इस दौरान नितिन प्रकाश नें कहा कि यह चुनाव व्यपारियों का मेला है जहां दो वर्ष में एक बार चैंबर के सदस्यों नें अपना मताधिकार का प्रयोग करते है। वहीं यह भी कहा गया की यह चुनाव है सबकौ लड़ने का अधिकार है, लेकिन मुसकुराते हुए कहा की देर शाम तक परिणाम आ जायेगेंअब देखना है पाले किस ओर जायेगी।लेकिन फिलहाल नितिन प्रकाश खेमा काफी मजबूत दिख रहा है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post