चाईबासा : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का राष्ट्रीय सचिव चुने जाने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रविवार को राजीव नयनम का अभिनंदन और स्वागत किया गया। दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ा कर और माला पहना कर उनका स्वागत किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान सिंहभूम जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरीशंकर झा भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर कायस्थ महासभा के अध्यक्ष संजीव मल्लिक, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, अमर बख्शी, विवेक सिन्हा, महेश सिन्हा, प्रभाकर सहाय, दिलीप सिन्हा, सुनील सिन्हा, संजय सिन्हा उपस्थित थे। चाईबासा चैंबर के अभिनंदन समारोह में चैंबर के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, सचिव संजय चौबे, उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री, कोषाध्यक्ष आदित्य विक्रम शारदा, नितिन अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
