भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर पदयात्रा कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी

पूरे जिले भर के हजारों की संख्या में कांग्रेस गण पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे - चंद्रशेखर दास

सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु पदयात्रा कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

चाईबास ( संतोष वर्मा ) : 7 को भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित पदयात्रा एवं अन्य कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास के द्वारा कांग्रेस पार्टी के सभी संगठन विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं प्रखंड /नगर अध्यक्षों के साथ 11:00 दिन कांग्रेस भवन में जूम मीटिंग आयोजित किया गया, कल के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष के द्वारा मीटिंग में भाग लेने वाले सम्मानित कांग्रेस जन को आवश्यक निर्देश दिया गया, कल की पदयात्रा कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है, 2:00 दिन में पदयात्रा कांग्रेस भवन से शहीद पार्क चौक सदर थाना चौक होते हुए रुंगटा चौक तक जाएगी वहां से सदर बाजार होते हुए पुरानी डीसी कोर्ट से घंटाघर तक पदयात्रा कार्यक्रम किया जाएगा तत्पश्चात घंटा घर से पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए सदर थाना होकर वापस कांग्रेस भवन पदयात्रा में शामिल भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले पहुंचेंगे, ज्ञातव्य भी हो कि कल के कार्यक्रम में माननीय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु  सहित कांग्रेस के हजारों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक भाग लेंगे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post